चम्पावत, सितम्बर 12 -- Champawat News: चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी की ओर से वाइब्रेंट गांव तरकुली में महिलाओं के 15 दिनी ऐपण प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि तरकुली और आमड़ा के 25 महिलाओं को ऐपण संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान, नशा मुक्त और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरुक किया गया। कार्यक्रम में भुवन सिंह बिष्ट, बीके जयसवाल, महिला जनजाति सेवा समिति से गंगा राणा, सुरेश सिंह, बबिता उरियाल, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तरकुली में ऐपण प्रशिक्षण शुरू हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...