Champawat News: तड़ीगांव में कालसन मंदिर का उद्घाटन किया
चम्पावत, सितम्बर 19 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। बाराकोट के तड़ीगांव में कालसन मंदिर का उद्घाटन किया गया। मंदिर विधायक निधि से बनाया गया है। विधायक प्रतिनिधि नन्दा बल्लभ बगौली ने उद्घाटन किया। इससे पहले देव डागरों ने रामेश्वर घाट में स्नान कर आयुधों को मुख्य मंदिर में स्थापित किया। इस दौरान भंडारा लगाया गया। यहां हीरा बल्लभ तिवारी, श्याम लाल, महेश लाल, उमेश जोशी, निर्मल प्रसाद, ललित प्रसाद , सुमित कुमार, हरीश राम, प्रकाश राम, उमेश राम, प्रह्लाद राम, रोहित कुमार, शेखर राम , कमल कुमार, पार्वती देवी ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: रेगड़ू में मां नंदा देवी मंदिर में दो दिवसीय पूजा पाठ का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.