Champawat News: ढेक इलेवन और पाटन एफसी सेमीफाइनल में
चम्पावत, अक्टूबर 30 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। लोहाघाट के बिशंग में यूनिटी कप फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। ढेक इलेवन-ए और पाटन एफसी सेमी फाइनल में पहुंची। बिशंग के टांण खेल मैदान में ढेक इलेवन ने बाबा इलेवन ढेरनाथ को पांच-एक से हराया। एक अन्य मुकाबले में पाटन एफसी ने चौड़ा एफसी को 2-1 से हराया। रेफरी रजत सामंत और लाइंसमैन सार्थक फर्त्याल व नितेश मुरारी रहे। आयोजक मंडल के पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल और हर्षित फर्त्याल ने बताया कि विजेता टीम को 31और उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। आयोजन में आयुष फर्त्याल, सोम करायत, अतुल फर्त्याल, कपिल मुरारी ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- Champawat News: बाणासुर राजपूत और बीबीसी सेमीफाइनल में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.