चम्पावत, अक्टूबर 17 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। नगर लोहाघाट के डीएवी स्कूल में रामलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हें छात्र-छात्राओं ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी। स्कूल के प्रबंधक बीसी मुरारी के दिशा निर्देशन और प्रधानाचार्य यतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित रामलीला में मुख्य अतिथि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता रहे। उन्होंने स्कूल परिवार के प्रयासों की सराहना की। बाल कलाकारों ने राम, लक्ष्मण,सीता और हनुमान की वेशभूषा पहनकर शानदार अभिनय किया। सभी बाल कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मंचन में शैलेश मुरारी, रेखा कार्की, प्रभा जोशी, गीता बोहरा, अरुणा पाटनी, सरोज फर्त्याल, विमला गड़कोअी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन रहा। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट में रामलीला देखने उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Gan...