चम्पावत, सितम्बर 5 -- Champawat News: चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने सल्ली गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। ग्रामीणों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन डीएम को दिए। डीएम ने स्कूल, सड़क और पेयजल योजना का जायजा लिया। बताया कि सल्ली विद्यालय के उच्चीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आपदा से प्रभावित मार्गों का सुधार करने के निर्देश दिए। यहां लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल, पीएमजीएसवाईके बीरेंद्र सिंह, बीडीओ अशोक अधिकारी, प्रधान पूरन रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...