Champawat News: डीएम ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया
चम्पावत, अक्टूबर 8 -- Champawat News: लोहाघाट, संवाददाता। डीएम मनीष कुमार ने निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। गुरुवार को डीएम मनीष कुमार ने छमनियां में 257 करोड़ से बन रहे महिला स्पोर्ट्स कालेज का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अभियंता ने बताया कि फुटबॉल व हॉकी ग्राउंड और वॉलीबॉल कोर्ट के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। तीनों खेल मैदानों को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। हॉस्टल, प्रशासनिक ब्लॉक, बहुउद्देशीय हॉल, आवासीय भवन और दर्शकों के बैठने आदि का निर्माण जारी है। डीएम ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज बनने से महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.