चम्पावत, अगस्त 30 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद मुख्यालय में लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का रविवार को डीएम मनीष कुमार ने विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, श्रमिकों की उपलब्धता तथा निर्माण सामग्री एवं अन्य संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक तथा चार मंजिला साइंस कैंपस सहित निर्माणाधीन संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य पूर्ण होने की निर्धारित समय-सीमा और आगामी कार्ययोजना के संबंध...