चम्पावत, अक्टूबर 15 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। डीएम मनीष कुमार ने टनकपुर उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम मनीष कुमार ने टनकपुर अस्पताल का निरीक्ष किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बिल्डिंग के रंग-रोगन का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। डीएम ने ट्रामा सेंटर के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एम्स ऋषिकेश के सहयोग से इसे शीघ्र अति शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्य, चिकित्सा अधीक्षक डॉ: घनश्याम तिवारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा जोशी, डॉ. उमर, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. प्रिंस महेश्वरी, ईएनटी डॉ.सुकृति त्रिपाठी समेत तमाम लोग ...