Champawat News: डीएम ने जिला अस्पताल से रोडवेज तक किया स्थलीय निरीक्षण
चम्पावत, अगस्त 1 -- Champawat News: सतीश जोशी,चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल से रोडवेज स्टेशन तक राष्ट्रीय राजमार्ग, निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों, पेयजल पाइपलाइन, नालियों, सिटी सेंटर तथा सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों को तत्काल भरने, ब्लैकटॉप कराने तथा सड़क किनारे जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सड़क पर लगातार बह रहे पानी से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की शीघ्र मरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.