चम्पावत, नवम्बर 29 -- Champawat News: चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने चम्पावत के रोडवेज स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन सिटी सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। इस परियोजना के लिए शासन ने 62.33 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत एक ही परिसर में बहुमंजिला पार्किंग, रोडवेज बस स्टेशन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं। बेसमेंट में करीब 100 वाहनों की पार्किंग और भूतल पर एक साथ 15 बसों के खड़े होने की व्यवस्था प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- Champawat News: निर्माणाधीन सिटी सेंटर का निरीक्षण किया परिसर में रोडवेज कार्यालय, दुकानें और खानप...