Champawat News: डीआईजी ने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया
चम्पावत, अक्टूबर 13 -- Champawat News: चम्पावत। एसएसबी के डीआईजी मुख्तार मोहसिन ने पंचम वाहिनी का दौरा किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने गतिविधियों की जानकारी दी। डीआईजी ने वाहिनी में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी हासिल की। एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। बाद में डीआईजी ने नेपाल से लगी ठुलीगाड़ बीओपी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.