चम्पावत, अक्टूबर 27 -- Champawat News: चम्पावत। शक्तिमान यूनियन ने शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में सीमांकन करने की मांग की है। इस संबंध में यूनियन ने वन विभाग की एसडीओ को ज्ञापन दिया। यूनियन अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि डाउन स्ट्रीम में शारदा नदी का जल स्तर काफी कम हो चुका है। उन्होंने जल्द शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में सीमांकन का कार्य करने की मांग की। एसडीओ शालिनी जोशी ने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आदेश मिलने के बाद सीमांकन कार्य शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Champawat News: शारदा के डाउन स्ट्रीम में सीमांकन करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...