चम्पावत, नवम्बर 2 -- Champawat News: प्रेम सिंह धामी, टनकपुर। टनकपुर में लायंस क्लब के दीपावली मेले का समापन हुआ। जूनियर वर्ग की डांस प्रतियोगिता में विधि चौधरी और सीनियर में रश्मि पंत विजेता बनीं। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। टनकपुर के गांधी ग्राउंड में दीपावली मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। दूसरे दिन एसडीएम प्रमोद कुमार व दर्जाधारी सुभाष बगौली ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। क्लब अध्यक्ष रचित मेहरोत्रा ने बताया कि जूनियर डांस जानवी दूसरे और श्रद्धा तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर में मीनाक्षी कलौनी व आरना शारदा तीसरे स्थान पर रहीं। एक मिनट गेम में प्रतीक्षा सरन पहले और डॉ.सिंधु अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस दौरान लकी ड्रॉ भी निकाला गया। आयोजन में अंकित अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, नरेश अग्रवाल...