Champawat News: ठांटा के भगवती मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा
चम्पावत, नवम्बर 14 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। लोहाघाट की ग्राम पंचायत ठांटा के दुधाधारी भगवती मेला स्थल का सौंदर्यीकरण होगा। मेला परिसर में दर्शक दीर्घा और ध्यान केंद्र का निर्माण होगा। इसके लिए 97.10 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। पहली पहली किस्त में 58.26 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि पंचायतीराज विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित विभाग कार्यदायी संस्था के साथ अनुबंध करेगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.