चम्पावत, अगस्त 19 -- Champawat News: चम्पावत। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्राप्त हुई पोषण किट को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में संबंधित टीबी मरीज को उपलब्ध कराया गया। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि टीबी रोग के प्रभावी इलाज में नियमित दवाइयों के साथ-साथ पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शासन के निर्देशानुसार जिले में कोई भी मरीज पोषण के अभाव में उपचार से वंचित न रहे, इसके लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनता मिलन में लोगों की समस्याओं के निस्तारण के साथ ही पोषण किट भी बांटे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- टीबी मरीज़ों को पोषण सहयोग दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...