चम्पावत, अगस्त 5 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। सीमा से लगा तामली क्षेत्र टनकपुर जौलजीबी (टीजे) सड़क से जुड़ेगा। दरअसल तामली-रूपालीगाड़-सीम सड़क को स्वीकृति मिल गई है। सड़क निर्माण के लिए 47.66 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। सड़क बनने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिल सकेगा। नेपाल सीमा से लगा तामली क्षेत्र टीजे सड़क से जुड़ सकेगा। छह किमी लंबी तामली-रूपालीगाड़-सीम सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस सड़क का निर्माण 79.44 लाख से किया जाना था। जिसके बाद पहली किस्त के रूप में 47.66 लाख जारी कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...