Champawat News: टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे मुन्ना
चम्पावत, अगस्त 6 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जाधारी मोहन सिंह ढेक उर्फ मुन्ना ने कहा कि टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को पूर्व दर्जाधारी मोहन सिंह ढेक ने आवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि वे वर्ष 2002 से लगातार कांग्रेस पार्टी से दावेदारी पेश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी तक टिकट नहीं मिल सका है। कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से वह फिर दावेदारी पेश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के प्रत्याशी बनाने पर वह ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगे। कहा कि टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को ठीक से समझते हैं। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.