चम्पावत, अक्टूबर 26 -- Champawat News: योगेश जोशी, टनकपुर। टनकपुर में मजदूर संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। परिवहन कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी होने के बाद धरना खत्म करने की बात कही। टनकपुर रोडवेज परिसर में सोमवार को परिवहन कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। उन्होंने विशेष श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन और समय पर वेतन भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्यवाही नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालो...