Champawat News: टनकपुर में नव निर्मित गौशाला के संचालन की कवायद शुरू
चम्पावत, जुलाई 30 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। नगर में निराश्रित, वृद्ध, बीमारी विकलांग एवं अन्य आवारा छोड़े गए गौवंशीय पशुओं को जल्द ही आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा। टनकपुर के मनिहारगोठ में 75 गौवंशीय पशुओं की क्षमता की नवनिर्मित गौशाला का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद गौशाला के संचालन की कवायद तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद की ओर से गौशाला के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल के अनुसार नगर में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को बचाने के लिए गौशाला का संचालन किया जाना है। शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार गौशाला का संचालन पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन गठित भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड अथवा उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के अंतर्गत गौ कल्याण के लिए मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.