चम्पावत, अक्टूबर 6 -- Champawat News: योगेश, टनकपुर। इंसाफ द पावर संगठन का धरना स्थगित हो गया है। संगठन से जुड़े लोग टनकपुर-बनबसा में सिडकुल खोलने की मांग को लेकर 13 दिन से आंदोलन पर थे। तहसीलदार पिंकी आर्या के आश्वासन पर धरना स्थगित किया। अध्यक्ष तिलक राम ने बताया कि संगठन टनकपुर-बनबसा में सिडकुल खोलने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा था। बताया कि तहसीलदार पिंकी आर्या धरना स्थल पर पहुंची। कहा कि उन्होंने मांगों को तहसील स्तर से शासन को शीघ्र कार्यवाही के लिए भेजने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Champawat News: इंसाफ द पावर संगठन का आंदोलन जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...