चम्पावत, नवम्बर 14 -- Champawat News: प्रेम सिंह धामी, टनकपुर। टनकपुर में छठ का उल्लास चरम पर है। दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने घरों में विधि-विधान से खरना पूजन के बाद उपवास किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हुई। इधर एसडीएम ने शारदा घाट का निरीक्षण किया। टनकपुर में शनिवार को छठ पर्व के दौरान खरना पूजन हुआ। रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा। इधर एसडीएम प्रमोद कुमार ने छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि पूजा स्थल तक जाने का रास्ता दुरुस्त कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में छठ महापर्व का उल्लास, आज खरना के बाद शुरू होगा निर्जला व्रत घाट पर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी ...