Champawat News: टनकपुर में चयन प्रक्रिया हुई
चम्पावत, अगस्त 11 -- Champawat News: योगेश जोशी, टनकपुर। टनकपुर स्टेडियम में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत पालिका स्तरीय चयन प्रक्रिया हुई। चयन प्रक्रिया में 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग में 140 उदीयमान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, जूडो, कराटे, कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेल के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इसके अलावा 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन और वर्टिकल जंप हुए। आयोजन में ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप, नवीन पुनेठा और हिमांशु गड़कोटी ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के 501 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना यह भी पढ़ें- Almora News: जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.