चम्पावत, अक्टूबर 11 -- Champawat News: सतीश जोशी,चम्पावत। जनपद के टनकपुर-बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाते हुए शासन की ओर से 59 आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 994.17 लाख रूपये की लागत से 59 आंतरिक मार्गों के निर्माण को शासन द्वारा धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत 59 कार्यों में टनकपुर-बनबसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुदमी, देवीपुरा, पंचपकरिया, बमनपुरी, भजनपुर, चंदनी, छिनीगोठ, मोहनपुर, बस्तिया, बनबसा, मनिहारगोठ, ज्ञानखेड़ा, नायकगोठ, टनकपुर एवं आमबाग सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के आंतरिक संपर्क मार्ग सम्मिलित हैं। इन क्षेत्रों में मुख्य सड़कों से आवासीय बस्तियों, सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न मोहल्लों तक इंटरलॉक...