चम्पावत, सितम्बर 20 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 36 वीं वाहिनी की ओर से झूमाधुरी मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य मंदिर मेले के बाद परिसर में जमा कूड़े-कचरे और गंदगी की सफाई करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कमांडेंट संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में हिमवीरों ने मंदिर परिसर और आसपास और मंदिर को जोड़ने वाले मार्गों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान हिमवीरों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...