चम्पावत, सितम्बर 10 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। मां झूमाधुरी महोत्सव को लेकर आयोजक समिति ने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सहयोग मांगा। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी के कमांडेंट को ज्ञापन दिया। मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने आइटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार से मुलाकात कर मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग की मांग की। इस दौरान मेला समिति अध्यक्ष ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि इस वर्ष आइटीबीपी की ओर से मेले में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा टेंट व्यवस्था के साथ ही शांति और सुरक्षा व्यवस्था में भी आइटीबीपी की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Champawat News: झूमाधुरी महोत्सव की तैयारी शुरू हुई मेला समिति ने सहयोग के लिए आइटीबीपी कमांडेंट का आभार जता...