Champawat News: झूमाधुरी महोत्सव की तैयारी शुरू हुई
चम्पावत, सितम्बर 9 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। पाटन पाटनी में मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। समिति अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि 16 सितंबर को शुभारंभ विधायक खुशाल अधिकारी करेंगे। शुभारंभ पर पाटन पाटनी से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 19 सितंबर को पाटन पाटनी और राईकोट गांव से रथ यात्रा निकलेगी। बैठक में रमेश पाटनी, प्रकाश बोहरा, सुभाष विश्वकर्मा, गिरीश कुंवर, प्रकाश चंद्र, बृजेश कुमार, कमल कुलेठा, दीपक कुमार, मदन बोहरा और मनोहर करायत आदि मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.