चम्पावत, अगस्त 18 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत जिले में विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान झाड़ी कटान और मलबे का निस्तारण किया। मंगलवार को जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों ने मुख्य मार्गों व सड़कों के किनारे एकत्र मलबे का निस्तारण किया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया ने बताया कि मोटर मार्गों के साथ-साथ संस्थाओं के कार्यालय परिसरों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार चलेगा। इस दौरान लोहाघाट लोनिवि के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई विभोर गुप्ता सहित अन्य अभियंता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: आज चलेगा विशेष सफाई अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स...