चम्पावत, सितम्बर 5 -- Champawat News: योगेश जोशी, टनकपुर। टनकपुर के ज्ञानखेड़ा में रामलीला की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से दिनेश भट्ट को अध्यक्ष और हरिओम सेठी को सचिव बनाया गया। इसके अलावा नरेंद्र पन्त को उपाध्यक्ष, ललित उप्रेती को उप सचिव, महेश जोशी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। रिटायर्ड शिक्षक अंबादत्त पंत, राजेंद्र अधिकारी व बंशीधर चौड़ाकोटी को संरक्षक और मुकेश जोशी को निदेशक बनाया गया। बैठक में तपन गड़कोटी, चंद्रशेखर गहतोड़ी, राजेन्द्र चंद, भरत मौनी, दिनेश भट्ट, गोविंद चंद, चंद्रमोहन धानिक, नारायण चिलकोटी, गीता जोशी, गीता सेठी, मंजू जोशी, दलीप सिंह, दीपक पचौली, राधिका चंद आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...