Champawat News: जुआ खेल रहे सात लोग गिरफ्तार किए
चम्पावत, अगस्त 18 -- Champawat News: सतीश, टनकपुर। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सातों आरोपियो के खिलाफ टनकपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी और पुलिस ने शारदा घाट रोड स्थित सार्वजनिक स्थान पर छापा मारा। इस दौरान शेर बहादुर, जाहिद हसन व मोहम्मद आसिफ निवासी मनिहारगोठ, रजत गुप्ता निवासी उत्सव गार्डन, मुकेश कुमार निवासी एफसीआई रोड, सुनील कश्यप निवासी शारदा गार्डन और रवि कश्यप निवासी नायकगोठ को हिरासत में लिया। टीम ने दस हजार रुपये और छह मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसएसआई पूरन सिंह तोमर, एसआई अकरम अहमद, महेंद्र डंगवाल, मो. नासिर, राम लाल, प्रकाश सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.