Champawat News: जीआईसी मछियाड़ में प्रतिस्थानी शिक्षक भेजें
चम्पावत, अगस्त 31 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। लधियाघाटी के दूरस्थ जीआईसी मछियाड़ में शिक्षकों के लगातार हो रहे स्थानांतरण से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रतिस्थानी शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजा है। रीठासाहिब के मछियाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने जीआईसी प्रतिस्थानी शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। ग्रामीण विनोद बडेला, मोहन बगोटी, नेहा बगोटी, नवीन बडेला, राजेन्द्र कोटिया, कैलाश बोहरा, दीपक बडेला, पुष्कर सिंह, दीपक जोशी, राजेन्द्र भंडारी, भगवान बडेला, बिशन राम आदि ने बताया कि कुछ समय पूर्व हाईस्कूल के हिन्दी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों का तबादला किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.