Champawat News: जीआईसी मऊ के छात्रों ने पदक जीते
चम्पावत, अक्टूबर 14 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। जीआईसी मऊ के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। प्रधानाचार्य शमशाद अली ने बताया कि अंडर-19 में चंदन ने 800 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालिका में सुनीता ने 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। दोनों खिलाड़ी रुद्रपुर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खेल शिक्षिका स्निग्धा कन्याल और टीम प्रभारी मोहन चंद्र ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.