Champawat News: जीआईसी के प्रधान सहायक अतुल सक्सेना का निधन
चम्पावत, सितम्बर 27 -- Champawat News: लोहाघाट। राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत अतुल कुमार सक्सेना (47) का रविवार को सुबह 11 बजे निधन हो गया। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया वह पिछले चार वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की सूचना से शिक्षा विभाग और जिले के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें मेहनती, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कार्मिक बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन तथा विद्यालय परिवार समेत जिले के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.