चम्पावत, अगस्त 25 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। किमतोली जीआईसी में सफाई व्यवस्था की चुनौती बनी है। इसकी वजह है स्कूल में स्वच्छक का न होना। इसका असर स्कूल की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। इस संबंध में पीटीए अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा है। जीआईसी किमतोली के पीटीए अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने बताया कि करीब 300 विद्यार्थियों वाले जीआईसी किमतोली में 60 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। लेकिन स्कूल में न सफाई कर्मी है और नहीं कूड़ेदान है। इस वजह से विद्यालय परिसर की कायदे से सफाई नहीं हो पा रही है। साथ ही छात्राओं को खासी असुविधा होती है। पीटीए अध्यक्ष अधिकारी ने इससे निजात दिलाने के लिए कूड़ेदान उपलब्ध कराने के अलावा नियमित अंतराल में सफाई करने का जिला पंचायत से अनुरोध किया है।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...