चम्पावत, जुलाई 13 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। चम्पावत जिला अस्पताल में एक बार फिर अल्ट्रा साउंड शुरू हुए। यहां बीते एक सप्ताह से अल्ट्रा साउंड नहीं हो पा रहे थे। दरअसल यहां के रेडियोलॉजिस्ट का स्थानांतरण आदेश हुए हैं। रेडियालॉजिस्ट स्वास्थ्यगत कारणों से बीते सोमवार से अवकाश पर थे। अब रेडियोलाजिस्ट के अवकाश से आने के बाद अल्ट्रा साउंड होना शुरू हुए। चम्पावत जिला अस्पताल में सोमवार से अल्ट्रा साउंड सुविधा फिर से शुरू हो गई। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ.प्रदीप बिष्ट के स्थानांतरण के आदेश हुए हैं। बीते सोमवार से रेडियालॉजिस्ट स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अवकाश पर चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...