Champawat News: जागरूकता अभियान चलाया
चम्पावत, सितम्बर 11 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। पशुपालन विभाग ने संक्रामक रोगों की रोकथाम और पशुपालकों को जागरुक करने के लिए नदोला में एक दिनी जागरुकता शिविर लगाया। इस दौरान टीम ने कुल 37 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को लम्पी रोग के मुख्य लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला तथा वैक्सीनेटर रेखा पांडेय ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.