चम्पावत, अक्टूबर 20 -- Champawat News: लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे गुमदेश के जाख जिंडी गांव में विजयदशमी पर्व पर देवी रथ यात्रा निकाली। देवी रथ में मां भगवती के रूप में गोपाल सिंह प्रथोली सवार थे। जाख गांव से देवी रथ यात्रा गुमकोट के मां भगवती मंदिर पहुंची। रथ के पीछे-पीछे चल रही महिलाओं ने खोल दे माता खोली भवानी द्वार में किवाड़..आदि का गायन किया। इससे पहले महेश कलौनी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यहां मदन कलौनी, गुमान सिंह, महा सिंह, प्रहलाद सिंह, कुंवर सिंह, बच्चन सिंह ,खीम सिंह ,चंद्रशेखर, ललित कलौनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट में विजयादशमी धूमधाम से मनाई यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट में दुर्गा महोत्सव जारी यह भी पढ़ें- Almora News: दुर्गा की मूर्ति का हुआ विसर्जन, रामलीला जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की ...