चम्पावत, अक्टूबर 12 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत कलक्ट्रेट में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 120 समस्याएं उठी। सीडीओ अजय सिंह ने अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। शिविर में दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने समस्याएं रखीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुई। सिमल्टा निवासी ललित मोहन पांडेय ने दीवार निर्माण, दुधपोखरा निवासी कैलाश गिरी ने आंगनबाड़ी केंद्र की चाहरदीवारी व शौचालय मरम्मत, बगेड़ी के प्रकाश राम ने राशन कार्ड, गोसनी के हिमांशु परध्यानी ने सोलर लाइट लगाने की मांग की। सल्ली की प्रधान संगीता रावत ने इंटर कॉलेज के सीसी मार्ग में रेलिंग लगाने व विद्यालय की पेयजल योजना की मरम्मत, छतकोट की मीना भट्ट ने फसल सुरक्षा, प्...