Champawat News: जनता मिलन में आये 96 आवेदनों एवं शिकायतों पर सुनवाई
चम्पावत, जुलाई 27 -- Champawat News: सतीश, चम्पावत। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनता मिलन में कुल 96 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार, किसान सम्मान निधि, सड़क, पेयजल, भूमि संबंधी प्रकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण, राशन कार्ड, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा पूर्ति विभाग से जुड़े आवेदन प्रमुख रहे। जनता मिलन के दौरान 12 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया। कार्यक्रम में ग्राम खकोड़ा से नारायण सिंह ने राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास, ग्राम पुनियाल से महेश सिंह ने राशन कार्ड तथा ग्राम बिरगुल से विक्रम सिंह महराना ने आवास संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.