Champawat News: जंगली सुअर के हमले में ग्रामीण घायल
चम्पावत, अगस्त 5 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक के सिमलखेत में जंगली सुअर ने हमला कर एक ग्रामीण को घायल कर दिया। लोहाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सिमलखेत में अल्मोड़ा जिले की सीमा में स्थित दसोला बडियार के इडयानी तोक निवासी जीत सिंह दुकान जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ी में छिपे जंगली सुअर ने जीत सिंह पर एकाएक हमला बोल दिया। शोर मचाने पर जंगली सुअर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने घायल जीत सिंह को निजी वाहन से लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ.करन बिष्ट और डॉ.वसीम ने घायल का उपचार किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विजय राठी ने बताया कि घायल के हाथ और सिर में चोटें आई है। बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.