चम्पावत, नवम्बर 9 -- Champawat News: प्रेम सिंग धामी, टनकपुर। ग्राम सभा छीनीगोठ में एक महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गौरी दत्त जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित रेखा देवी ने कहा कि पांच नवंबर को वह मजदूरों से झाड़ी कटवा रही थी। तभी गौरी दत्त जोशी ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। कहा कि इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एसआई गुरविंदर कौर कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...