चम्पावत, जुलाई 22 -- Champawat News: चम्पावत। पीएमश्री जीजीआईसी चम्पावत में एनएसएस की छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया ने बताया कि एनएसएस बी और सी परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को प्रमाण दिए गए। उन्होंने बताया कि एनएसएस बी में पंजीकृत 50 में से 45 छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें से 20 छात्राएं पास हुई। इसी तरह सी प्रमाण पत्र के लिए पंजीकृत 17 में से 11 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...