चम्पावत, सितम्बर 25 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले के छह स्कूलों को आधुनिक डिजिटल लर्निंग सेट दिए गए। रेकिट समूह ने सीएसआर मद से इन उपकरणों को मुहैया कराया है। इससे बच्चों को लाभ मिल सकेगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए जिले के छह स्कूलों शिशु मंदिर पुलहिंडोला, मादली व खेतीखान, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाटी, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदनी और उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर बाराकोट को डिजिटल लर्निंग सेट दिए गए हैं। बताया कि रेकिट समूह की सीएसआर पहल के तहत विद्यालयों को डेस्कटॉप कंप्यूटर सेट, एलईडी मॉनिटर, प्रिंटर, यूपीएस, ब्लूटूथ स्पीकर, वेबकैम और इंटरैक्टिव पैनल आदि दिए गए हैं।-- यह भी पढ़ें- Champawat News: 895 श्रमिकों को शिक्षण किट बांटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...