चम्पावत, अक्टूबर 25 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। विकासखंड बाराकोट के चौमेल में रामलीला का मंचन जारी है। रामलीला में वनवास तक की लीला का मंचन हुआ। रामलीला देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे। श्रीराम सेवा एंव जन चेतना मंच के अध्यक्ष शिव दत्त जोशी की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी और भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि बीडीसी दलीप बिष्ट, प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह बिष्ट रहे। रामलीला में राम, लक्ष्मण और सीता का वन को प्रवेश और रास्ते राम केवट संवाद का बेहतरीन मंचन किया गया। राम के पात्र सचिन छतोला, लक्ष्मण की पात्र सोनाक्षी बिष्ट और सीता की पात्र पूजा महर, केवट के हेमंत पंवार, दशरथ के पात्र महेश चन्द्र पाठक ने बेहतरीन मंचन किया। संचालन योगेश बिष्ट ने किया। इस मौके पर संजय फर्त्...