चम्पावत, जुलाई 19 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। विकास खंड पाटी के चौड़ागूंठ में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने चौपाल लगाकर समस्याओं को सुना। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। रविवार को चौड़ागूंठ गांव में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्राम प्रधान सेजल उप्रेती की अध्यक्षता पर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने विधायक के सम्मुख बिजली, पानी, सड़क, आवासीय आदि समस्याओं को रखा। जिस विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया और संबंधित विभाग से फोन वार्ता के माध्यम से समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कई लोगों ने विधायक अधिकारी और कांग्रेस की रीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। जिनका विधायक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रताप सिंह, हिमंत सिंह, ...