Champawat News: चौड़ाख्याली के सीम तोक तक सड़क निर्माण को मिली मंजूरी
चम्पावत, जुलाई 19 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जिले के चौड़ाख्याली ग्राम पंचायत के कैन्यूड़ा तोक के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क निर्माण की वित्तीय मंजूरी मिल गई है। लोनिवि के ईई मोहन चंद्र पलड़िया ने बताया कि चौड़ाख्याली ग्राम के सीम तोक के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सड़क के स्वीकृत संरेखण में बड़ी संख्या में बांज के वृक्ष आने तथा स्थानीय स्तर पर आपसी सहमति न बनने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था। अब जिला प्रशासन एवं विभाग के प्रयासों से ग्रामीणों के बीच सहमति बन गई है तथा वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव पूर्ण कर आगामी सप्ताह में अंतिम स्वीकृति हेतु ऑनलाइन पोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.