Champawat News: चिकित्सा शिविर में 47 का परीक्षण किया
चम्पावत, अक्टूबर 23 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी ने नेपाल सीमा से लगे वाइब्रेंट गांव चूका में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान 47 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा बांटी गई। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारी से बचाव की जानकारी दी। कमांडेंट चिकित्सा डॉ.विशाल बरनवाल ने मरीजों का उपचार किया। एसआई दरबान सिंह, युधिष्ठिर बिष्ट, राकेश धाकड़ समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.