चम्पावत, अक्टूबर 15 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिनी निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। कोलकाता से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्पंदन भादुरी, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. दयानाथ मिश्र, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. झुमुर भादुरी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर राव व डॉ. कथकली चैटर्जी और जनरल सर्जन डॉ. राजेश बरासिया ने उपचार किया। शिविर संचालन में आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानन्द, प्रबंधक स्वामी सुहृदानंद, स्वामी एकदेवानंद, सतीश पुनेठा, दिनेश जोशी, मनोज, पंकज और अनिल ने सहयोग दिया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...