चम्पावत, अक्टूबर 24 -- Champawat News: चम्पावत। टनकपुर रोडवेज परिसर में चालक और परिचालक के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में दोनों लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लोहाघाट डिपो की बस के एक चालक की टनकपुर डिपो की बस के परिचालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान परिचालक ने चालक के चेहरे पर कड़े से वार कर दिया। बचाव में चालक ने परिचालक की उंगलियों को दांत से काट लिया। इस दौरान यहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...