Champawat News: चामी में आज से होगा आषाढी मेला
चम्पावत, अगस्त 23 -- Champawat News: लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक के चामी चौमेल में पांच दिवसीय आषाढी महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ होगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह महर ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 24 अगस्त को दिन में दो बजे जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी करेंगे। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर चामी गांव से भगवती मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन मुख्य मेले का आयोजन होगा। इस अवसर पर गांव से भगवती मंदिर तक देवी रथ यात्रा निकाली जाएगी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.