चम्पावत, अगस्त 5 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। जय मां झुमाधुरी फुटबॉल सीजन छह प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबला चांदमारी और कलीगांव के बीच खेला गया। जिसमें चांदमारी ने कलीगांव को छह गोल से हराया। रेफरी निखिल अधिकारी, लाइंस मैन यश करायत और नानू करायत रहे। इससे पूर्व जीआईसी मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ राम सेवा संस्कृतिक रामलीला कमेटी जीवन सिंह मेहता ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। आयोजक समिति के करन सिंह कुंवर, ऋतिक कुंवर, प्रियांशु बिष्ट, सागर कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...